लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी होते हैं, जिस पर हर उम्र के लोग बड़ी ही आसानी से विश्वास कर लेते है। सबसे बड़ी बात के इन मिथकों पर लोग बड़ी आसानी से विश्वास कर लेते हैं। इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे मिथक बताने जा रहे हैं, जिस पर महिलाओं को कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

1- शारीरिक संबंध बनाने से ब्रेस्ट बढ़ने लगते हैं

यह लोगों का सबसे बड़ा भ्रम है। यह एक गलत अवधारणा है कि शारीरिक संबंध बनाने से लड़कियों के ब्रेस्ट बढ़ने लगते है। जबकि सच्चाई यह इसका शारीरिक संबंधों से कोई लेना देना नहीं है। चिकित्सा विज्ञान भी इसे पूरी तरह से गलत मानता है।

2- ब्रेस्ट का साइज हमेशा एक सा बना रहता है

ब्रेस्ट साइज हमेशा एक सा रहता है, यह बात बिल्कुल निराधार है। जिस तरह से आप अपने परिधनों को बदलती रहती है, उसी प्रकार से ब्रा का साइज भी बदलता जाता है। सच्चाई यह है कि एक औरत 7 से 8 प्रकार के साइज का ब्रा पहनती है। इसलिए ब्रेस्ट साइज के हिसाब से ही ब्रा खरीदें।

3- पेट के बल सोने से ब्रेस्ट साइज असमान होता है

जानकारी के लिए बता दें कि सोने या करवट लेने से स्तनों पर दबाव पड़ने से ना ही वह फैलते हैं और ना ही किसी भी तरह से यह आपके रक्त परिसंचरण या हार्मोन को प्रभावित करते हैं। यह केवल मिथक है कि पेट के बल सोने से ब्रेस्ट साइज असमान होते हैं।

4- शरीर का वजन बढ़ने से ब्रेस्ट का आकार बढ़ता है

शरीर पर बसा की मात्रा बढ़ने से ब्रेस्ट साइज से कोई लेना देना नहीं होता है। बता दें कि शरीर में हिप्स, जांघ और कंधे पर बसा एकत्र होती है। जबकि ब्रेस्ट पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिलता।

5- ब्रेस्ट छोटे हैं तो ब्रा पहनने की जरूरत नहीं है

ब्रेस्ट के बारे में सबसे बड़े मिथकों में से एक है। अधिकांश लोगों का मानना होता है कि छोटे ब्रेस्ट साइज की वजह से ब्रा पहनने की जरूरत ही नहीं है। जबकि सच्चाई यह है कि ब्रा के नहीं पहनने से ये जल्द ही ढीले हो जाते हैं।

6- ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट मजबूत होते हैं

ब्रा पहनकर सोने से आपको सोते समय परेशान हो सकती है। अच्छी नींद और हेल्दी ब्रेस्ट के लिए विशेष रूप तैयार डिजाइन ब्रा का ही उपयोग करें।

7- किशोरास्था के बाद ब्रेस्ट में ग्रोथ नहीं होती

यह बात बिल्कुल गलत है कि किशोरास्था के बाद ब्रेस्ट में ग्रोथ नहीं होती। बता दें कि हार्मोनल परिवर्तन, गर्भावस्था के समय या वजन के बढ़ने से हमारे शरीर में लगातार परिवर्तन होते रहते है। जिसका असर हमारे ब्रेस्ट पर भी देखने को मिलता है। किशोरावस्था के बाद भी ब्रेस्ट में कुछ न कुछ बदलाव देखने को अवश्य मिलते है।

8- दोनों ब्रेस्ट का आकार एक सा ही होता हैं

संतुलित ब्रेस्ट का होना पूरी तरह से मिथक है। ब्रेस्ट साइज ज्यादातर असमान ही होते हैं।

9- स्तनपान से ब्रेस्ट ढीले होते हैं

बच्चे को स्तनपान कराने से ब्रेस्ट ढीले होते हैं, यह मिथक है। हां, गर्भावस्था के बाद भले ही ब्रेस्ट कुछ प्रभावित होते हैं। लेकिन कुछ समय पश्चात ब्रेस्ट फिर से अपनी साइज में आ जाते हैं।

Related News