मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा नवरात्र में पूरे नौ दिन होती है। नवरात्री के तीसरे दिन मां च्रंदघंटा की पूजा होती है। 9 दिनों तक माता को अलग-अलग तरह का भोग लगाया जाता है। इससे मां प्रसन्न होती हैं। तो तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाई को भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।


दूध की बर्फी
सामग्री- दूध -2 लीटर फुल क्रीम, मिल्क पाउडर-1 कप, चीनी-1 /2 कप, घी -1 चम्मच, कटा हुआ पिस्ता-2 टेबल स्पून

विधि

- एक कड़ाही में दूध डालें उसे उबालते हुए गाढ़ा करें। दूध गाढ़ा होने पर इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं।

- तब इसमें चीनी डालकर उसे मिक्स होने दें।

- एक बड़ी प्लेट में थोड़ा घी लगाकर प्लेट को अच्छी तरह से ग्रीस कर लें और इसमें गाढ़े दूध को डालकर अच्छी तरह से फैलाएं।

- 15 मिनट के लिए इसे सेट होने के लिए रख दें और फिर बर्फी के आकार में काट लें और प्लेट से बाहर निकाल लें।

- स्वादिष्ट दूध बर्फी तैयार है। इसका भोग लगाएं।

मिल्क केक
सामग्री- दूध – 2 लीटर, चीनी – 2 कप, घी – 2 टेबल स्पून, फिटकरी पिसी – 2 चुटकी

विधि

- मिल्क केक बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में दूध डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें।

- दूध में अच्छे से उबाल आ जाए तो उसमें दो नींबू का रस डाल दें। इससे दूध फट जाएगा और दानेदार हो जाएगा।

- दूध को गाढ़ा होने तक उबालें। इसके बाद इसमें चीनी डाल दें। चम्मच की मदद से इसे चलाते रहें वरना तली में लग जाएगा और जलने वाला टेस्ट आएगा।

- 10 मिनट हो जाए तो उसमें घी डाल दें।

- मिश्रण पकने पर उसका रंग बदलते जाता है। इसके बाद गैस बंद कर दें।

- अब एक गहरे तले वाली प्लेट या थाली लें। मिश्रण को उसमें निकालकर आधा घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। जमने के बाद इसे मनचाहे आकार में काट लें और मां को भोग लगाएं।

Related News