शहद में दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे आधे घंटे के लिए गर्दन पर छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। दही - एक बड़ा चम्मच दही में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से गर्दन पर मालिश करें। फिर पानी से धो लें। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। आलू- बिस्तर पर जाने से पहले गर्दन पर कटा हुआ आलू की मालिश करें।

10 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। बेसन - एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच सरसों का तेल और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें आप एलोवेरा जेल से भी मालिश कर सकते हैं। इसे 5 से 7 मिनट तक मसाज करें। सप्ताह में केवल एक बार इसका उपयोग करें।

Related News