शास्त्रों में ऐसे बहुत से तरीके बताए गए हैं जिसकी मदद से हम देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वास्तु को हिन्दू धर्म में अहम् माना गया है। विशेष रुप से घर के पूजा स्थल को लेकर वास्तु में बहुत से नियमों का उल्लेख किया गया है। घर के पूजाघर में कौन सी चीजें होनी चाहिए और कौन सी चीजें नहीं होनी चाहिए, इन सभी बातों के बारे में वास्तु में बहुत कुछ जानकारी दी गई है। इसी के बारे में ही हम आपको बताने जा रहे हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हे पूजा घर में रखने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं और परेशानियां भी दूर होती है।

तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन सी चीजों को पूजाघर में रखना चाहिए

मोर पंख

घर के पूजा स्थल पर मोर पंख जरूर रखें। इससे आपके घर पर किसी की भी बुरी नजर नहीं पड़ेगी। अगर पूजा घर में मोर पंख रखा जाए तो इससे घर में कीड़े-मकोड़े भी नहीं आते हैं।

गौमूत्र

शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 कोटी देवताओं का वास होता है। हिंदू धर्म में गाय को देवी का दर्जा दिया गया है। पूजा-पाठ में गोमूत्र का प्रयोग किया जाता है इसके साथ ही गौधृत भी पूजा में उपयोग में लाया जाता है इसलिए आप इन दोनों चीजों को अपने पूजा स्थल में जरूर रखें। चाहे आप इसका प्रयोग रोजाना करें या ना करें लेकिन यह चीजें पूजा घर में होनी चाहिए।

गंगाजल

हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व होता है। गंगाजल बहुत ही पवित्र चीज मानी जाती है। अगर आप गंगाजल अपने घर के पूजाघर में रखते हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। छोटे पीतल या चांदी के पात्र में गंगाजल भरकर अपने घर के पूजा स्थल में रखें और रोजाना उसकी पूजा करें। अगर आप पूर्णिमा या एकादशी जैसे शुभ दिनों के मौके पर गंगाजल को अपने पूरे घर में छिड़कते हैं तो इससे आपका घर पवित्र होता है।

शालिग्राम

आप अपने पूजा स्थल पर शालिग्राम जरूर रखें और रोजाना तुलसी के पत्ते से मिश्रित जल से उन्हें स्नान कराएं। इससे भगवान विष्णु जी के सभी अवतारों का आशीर्वाद मिलेगा और घर की दरिद्रता भी दूर होती है। पूजा घर में शालिग्राम रखने से घर परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

शंख

पूजा घर में शंख रखना भी बेहद जरूरी है। अगर आप अपने पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख रखते हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। गुरुवार के दिन अगर आप दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहता है।

Related News