मटर सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही मिलते हैं और इनमें से ज्यादातर सब्जियां घर में ही बनाई जाती हैं. सर्दियों में मटर खाना हर किसी को पसंद होता है. जी हां और सभी के किचन में बने मटर बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं. इस मटर से कई तरह के व्यंजन बनते हैं जैसे मटर पनीर, मटर पुलाव, मटर की खिचड़ी, मटर गोभी की सब्जी आदि।

हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि मटर के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं। मटर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व आयरन, जिंक, मैंगनीज और कॉपर हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। कहा जाता है कि इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। अब हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

* यदि किसी को भूलने की बीमारी है तो ऐसे में मटर का सेवन करने से बहुत फायदा होता है और छात्रों के लिए मटर वरदान है। यह उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

* मटर के सेवन से महिलाओं को मासिक धर्म में रुकावट की समस्या से निजात मिलती है. ऐसे में मासिक धर्म समय पर आता है और दर्द भी कम होता है।

* हरी मटर के सेवन से शरीर को रोग मुक्त बनाया जा सकता है और साथ ही यह आपकी हड्डियों और दिमाग को भी मजबूत बना सकता है। मटर खाने से दिमाग तेज होता है।

* मटर के सेवन से हृदय संबंधी रोग समाप्त होते हैं और हृदय रोग से संबंधित समस्याओं में लाभ होता है। इसके अलावा मटर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है।

Related News