इंटरनेट डेस्क। 27—28 अगस्त 2017 के दिन रात हुई लगातार बारिश से मुंबई निवासी डर गए थे। शहर के हालत इतने बिगड़ चुके थे कि पीएम मोदी को टवीट के माध्यम से यह अपील करनी पड़ी थी कि मुंबईवासी खुद का ख्याल रखें।

यहां तक मौसम विभाग ने भारी बारिश को रेल अलर्ट जारी कर दिया था। भारी बारिश से मुंबई में बने बाढ़ जैसे हालत के चलते बांद्रा वर्ली सी लिंक को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया था। मुंबई शहर में चलने वाली कई लोकल ट्रेनों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था।

जबकि कुछ लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। यहां तक कि मुंबई प्रशासन ने लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत जारी कर दिए थे।

भारी बारिश के चलते मुंबई के हालात इतने भयावह हो चुके थे कि पीएम मोदी को सीधे महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस से बात करनी पड़ी। यहां तक कि सीएम फडणवीस खुद इस भयंकर बारिश से होने वाली तबाही की पलपल जानकारी ले रहे थे।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिहं ने केंद्र की ओर से महाराष्ट्र सरकार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। इसके लिए मुंबई में राहत और बचाव कार्यों के लिए NDRF की टीमें भेजी गई थी। गौरतलब है कि छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर मौजूद कई विमानों की लैंडिंग रद्द कर दी गई थी।

जबकि मुंबई की तीनों रेलवे लाईनों पश्चिम, मध्य एवं हार्बर सभी ट्रेन सेवाओं का समय बदल दिया गया था। बारिश की अगली सुबह मुंबई में एयरफोर्स के जवानों ने लोगों के लिए जगह नाश्ते का प्रबंध किया था।

साल 2005 में भी भयंकर बारिश ने मचाया था तांडव 26 जुलाई 2005 में मुंबई ने इतनी भयानक तबाही मचाई थी कि लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए थे। 26 जुलाई, साल 2005 को हुई भयंकर बारिश ने करीब 1095 मुंबईवासियों की जिंदगी लील ली थी। जबकि हजारों की संख्या में मवेशी मरे थे।

Related News