भारत को हमेशा से ही अलग - अलग परम्पराऐं और संस्कृतियों के लिए जाना जाता रहा है। यहां के गांव और शहर आप में अपनी एक अलग पहचान
लिए हुए है। यहां पर कई गांव अपनी मिठाई को लेकर चर्चित है तो कई शहर अपने क़िले के लिए मशहूर है। वहीं कुछ रास्तें ऐसे भी है जिन्हे मोस्ट हॉन्टेड रास्ता कहा जाता है। आज हम आपको ऐसें ही मोस्ट हॉन्टेड जानकारी दे रहे है....

दिल्ली से जयपुर हाइवे -
इस हाइवे पर डरावने किस्से अक्सर सुनने को मिलते है। कहा जाता है कि इस हाईवे पर रात के समय में डरावनी सी आवाजें आती है।
यहां से गुज़रने वाले ड्राइवरों का कहना है कि वे बता नहीं सकते कि उन्होंने असल में क्या अनुभव किया है। ऐसा ज़्यादातर रात में भानगढ़ किले के आस पास से गुज़रते समय होता है।

स्टेट हाईवे से ईस्ट कोस्ट रोड -
चेन्नई से पांडिचेरी के बीच का ये रास्ता मोस्ट हॉन्टेड रास्ता माना जाता है। इस रास्ते पर हमेशा दिल - दिमाग में डर का साया मंडराता रहता है। यह दो लाइन का हाईवे है जिसे ईस्ट कोस्ट रोड नाम से जाना जाता है। लोगों का का कहना है कि इस रास्तें पर रात में कई बार सफेद साड़ी पहने हुए महिला पीछा करती हुई दिखाई देती है।

रांची से जमशेदपुर का रास्ता -
रांची से जमशेदपुर जानें वाला ये हाईवे मोस्ट हॉन्टेड हाइवे में से एक है। यहां पर बहुत ही आश्चर्यजनक रूप से हादसें होते है। हाईवे के दोनों कोनों पर मंदिर बना है यहां के लोगों का कहना है कि जो मंदिर में पूजा किए बिना निकलता है

उसके पीछे भूत लग जाते है।

मुंबई से गोआ हाईवे -
यहां सैकड़ों से भी ज़्यादा हादसे हो चुकें है। लेकिन हादसों का कारण किसी को समझ नहीं आता है। कहा जाता है कि रात के समय चलती गाड़ी के सामने अचानक कोई सामने आ जाता है और आपका पीछा करने लगता है। जिससे संतुलन बनाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है और इस तरह से दुर्घटना होती है की ड्राइवर की पहचान करना मुश्किल है।

बेसेंट एवेन्यू से चेन्नई -
यह रास्ता सूरज डूबने के साथ ही डरावनी चीजों से भर जाता है। बेसेंट एवेन्यू से चेन्नई वाला इस रास्ते पर चलना बेहद खरनाक है। लोगों का कहना है कि गाड़ी चलते समय ऐसा लगता है कि कोई उन्हें थप्पड़ मार रहा है या फिर किसी ने चलते-चलते अचानक उन्हें दूर उठाकर फेंक दिया है।

Related News