हमारे देश में कई ऐसे मंदिर है जिन्हे अपने चमत्कारों के लिए जाना जाता है। इन चमत्कारों का किसी के पास यहाँ तक कि विज्ञान के पास भी जवाब नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्यमई मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। ये मंदिर राजस्थान में है। हम बात कर रहे हैं करणी माता मंदिर की।


माता करणी का ये रहस्यमयी मंदिर राजस्थान के बीकानेर शहर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। इस मंदिर में हजारों की संख्या में चूहे रहते हैं। ज्यादातरर श्रद्धालु ये जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर इस मंदिर में इतने सारे चूहे क्यों रहते हैं। लेकिन ये रहस्य सुलझा नहीं है।

माता करणी के इस मंदिर में कई सारे चूहों को विभिन्न तरह के पकवानों का भोग लगाने की मान्यता भी है। चूहों को भोग लगाने के बाद इन पकवानों को प्रसाद के रूप में भक्तजनों को बाँट दिया जाता है। कहा जाता है कि मंदिर में जो भी आता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। इसीलिए हर साल हजारों की संख्या में भक्त अपनी मनोकामना लेकर इस मंदिर में पहुंचते हैं।

इस मंदिर का निर्माण बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह ने कराया था और आपको जानकारी के लिए बता दें कि माता करणी मां दुर्गा की साक्षात अवतार हैं।

इस मंदिर में करीब 25 हजार से भी अधिक चूहे रहते हैं। कहा जाता है कि ये चूहे माता करणी के वंशज हैं। शाम को मंदिर में जब माता की संध्या आरती होती है, तब सारे चूहे अपने बिल से बाहर निकल कर आ जाते हैं। बड़ी संख्या में चूहे होने की वजह से इस मंदिर को मूषक मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर में 25 हजार से भी ज्यादा चूहे होने के बाद भी किसी भी प्रकार की दुर्गंध नहीं आती यहाँ तक कि किसी को चूहों के कारण कोई बिमारी भी नहीं हुई।

Related News