कोरोना वायरस महामारी को मात देने के लिए दुनिया भर में वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम युद्धस्तर पर चल रहा है। इस बीच शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अकेले केवल कोरोना वायरस वैक्‍सीन लगवाने से कोविड-19 के संक्रमण का खतरा खत्‍म नहीं हो जाएगा।


वैक्सीन के साथ-साथ मास्क पहनना बेहद जरूरी है और समय समय पर सेनिटाइजर का इस्तेमाल भी किया जाना चाहिए। लेकिन कुछ लोग मास्क नहीं लगाते और अपनी लापरवाही के चलते दूसरों की जान भी खतरे में डाल देते हैं। लेकिन अब एक ऐसे बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है जो मास्क लगाता हुआ नजर आ रहा है।

भारतीय वन विभाग में कार्यरत सुसांत नन्दा ने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- हर कोई मास्क लगाना चाहता है। इस मजेदार वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर काले रंग के मास्क को पहनकर घूम रहा है। लेकिन ये मास्क बंदर के लिए ज्यादा बड़ा है। क्योकिं इस से उसका पूरा फेस ही ढक जाता है। लेकिन बंदर मास्क को पूरे मुंह पर लपेट कर जा रहा है। कभी मास्क उसकी आंखों को ढक रहा है तो कभी गिर जाता है। लेकिन बंदर हौंसला नहीं छोड़ रहा और बार बार मास्क लगा रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग बंदर को समझदार कह रहे हैं और लिख रहे हैं कि इंसानों को इससे सीख लेनी चाहिए।

Related News