दोस्तों, ​हिंदू धर्मशास्त्रों में सोमवार का दिन भगवान शिव का माना गया है। इसलिए शिवभक्त सोमवार के दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, शहद आदि अर्पित करते हैं, साथ में देवाधिदेव महादेव से जुड़े मंत्रों का जाप करते हैं। लेकिन दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसा मंत्र बताने जा रहे हैं, जिसका उच्चारण भी बिल्कुल आसान है तथा यह अत्यंत फलदायी है।

शिव पुराण में कहा गया है कि धरती पर मौजूद सभी मनुष्यों को ऊँ नम: शिवाय का जाप करना चाहिए। बता दें कि नम: शिवाय: को शिव पंचक्षरी मंत्र कहते हैं। इस मंत्र में ॐ लगाकर ही जाप करना चाहिए।

इस मंत्र से जातक के सभी मनोरथ पूरे होते हैं। अत्यंत सूक्ष्म होने के बावजूद यह मंत्र महान अर्थ से परिपूर्ण है। भगवान शिव का यह मंत्र मनुष्य की समस्त व्याधियों को भी शांत कर देता है।

यमराज ने अपने दूतों को यह आदेश दिया है कि इस मंत्र के जाप करने वाले के पास कभी मत जाना। उसको मृत्यु नहीं मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह मंत्र शिववाक्य है, यही शिवज्ञान है। जिसके मन में यह मंत्र निरंतर रहता है वह शिवस्वरूप हो जाता है।

Related News