आप सभी इस बात से वाकिफ ही होंगे कि बचपन से ही दादी-नानी हमें घी खाने की बहुत सलाह देती थीं. घी हर भारतीय रसोई में पाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण और खास खाद्य पदार्थों में से एक है। घी खाने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि यह त्वचा को बेदाग और चमकदार भी बनाता है। अब तक कई सेलेब्रिटीज और न्यूट्रिशनिस्ट भी घी के फायदे गिना चुके हैं। कुछ समय पहले मीरा राजपूत ने खुलासा किया था कि वह बेदाग और दमकती त्वचा के लिए घी पीती हैं।

आयुर्वेद में इसे स्नेहन कहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की, यह एक ऐसी थेरेपी है जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने का काम करती है। मीरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "घी हमारे शरीर के लिपिड की संरचना के सबसे करीब है। यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है और शरीर की कोशिकाओं को पोषण देता है। आपको घी की मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ाना होगा जब तक कि यह आपके शरीर में भरकर आपके छिद्रों से बाहर न आ जाए। घी में विटामिन ए, डी, कैल्शियम, फास्फोरस, खनिज और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं ऐसे में आयुर्वेद अपने सर्वोत्तम लाभ के लिए खाली पेट घी का सेवन करने की सलाह देता है।

स्नेहन क्या है? - बता दे की, चिकनाई या घी पीना आयुर्वेदिक डिटॉक्स थेरेपी का हिस्सा है। दरअसल, यह शरीर को अंदर से साफ करता है। यह 7-8 दिनों की पूरी प्रक्रिया है और कुछ मिनटों के अंतराल में घी का सेवन किया जाता है। आमतौर पर इसे आयुर्वेद के डॉक्टर की देखरेख में करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, स्नेहन शुरू करने से पहले, शरीर घी के उचित पाचन के लिए तैयार होता है। हमें शरीर की अग्नि (पाचन अग्नि) को मजबूत करना होगा और एक निश्चित दिनचर्या अपनानी होगी। पहले मसालेदार भोजन के साथ कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करना सख्त मना है।

घी पीने के फायदे:

-बाहरी रूप से सूखापन दूर करने के लिए घी लगाया जाता है

- जलन, दाने और सूजन के इलाज के लिए घी का प्रयोग करें।

- इंफेक्शन से बचने के लिए अक्सर स्कैल्प पर घी लगाया जाता है

- बालों का रूखापन दूर करने के लिए भी घी लगाया जाता है.

- घी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो शरीर को आराम पहुंचाता है।

- घी के नियमित सेवन से शरीर का वजन कम होता है।

- घी स्वस्थ हृदय का समर्थन करता है।

- लैक्टोज उत्पादों के लिए घी एक स्वस्थ विकल्प है।

- यह अस्वास्थ्यकर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

Related News