हमारे देश में अलग अलग परम्पराओं को मानने वाले लोग रहते हैं। ये परम्पराएं कुछ लोगों के लिए बहुत ही अजीब हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी ही परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं। ये परंपरा पुरुषों के साड़ी पहनने से जुड़ी है। पुरुष साड़ी पहन कर भगवान की पूजा भी करते हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदन नगर में ये परंपरा सदियों से निभाई जा रही है।

परम्परा के अनुसार महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष साड़ी पहनकर देवी मां की पूजा करते हैं। ये परंपरा साल दो साल से नहीं बल्कि पिछले 229 साल से इस स्थान यहाँ पर निभाई जा रही है। पश्चिम बंगाल के चंदन नगर में मां जगधात्री की पूजा पुरुषों द्वारा की जाती है। इस दौरान घर की महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष साड़ी पहनकर माता की पूजा करते हैं। ये नजारा बेहद ही अलग होता है।

इस दौरान पुरुष साड़ी पहनकर और सिर पर पल्लू डालकर मां जगधात्री की पूजा करते हैं। इतना ही नहीं। इस दौरान मंडप परिसर के अंदर और बाहर सैकड़ों श्रद्धालु भी जमा होते हैं।

पश्चिम बंगाल की ये परंपरा अंग्रेजों के शासन के समय से है। 229 साल पहले जब अंग्रेजों का शासन था, तब शाम ढलने के बाद अंग्रेजों के डर से महिलाएं घर से नहीं निकलती थीं। तब घर के पुरुषों ने साड़ी पहनकर मां जगधात्री की पूजा की थी. इसके बाद ये एक परंपरा बन गई जो आजतक चली आ रही है।

Related News