आज के समय में शारीरिक कमजोरी एक आम बात हो गई है और इसे दूर करने के लिए पुरुष तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। रोजाना सिर्फ दूध और 3 खजूर खाने से भी पुरुष इस समस्या से दूर रह सकते हैं। जी हां, आयुर्वेदिक जानकारों के मुताबिक दूध और खजूर के सेवन से पुरुषों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हम आपको रात में दूध और 3 खजूर खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ अबरार मुल्तानी मुताबिक सूखे खजूर का स्वाद मीठा होता है, जो खजूर को सुखाकर बनाया जाता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फाइबर, प्रोटीन आदि जैसे पोषक तत्व होते हैं। जिसके कई फायदे हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

शारीरिक दुर्बलता दूर होगी- पुरुषों का दुबला-पतला शरीर होना शारीरिक दुर्बलता का लक्षण है। यौन समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में पुरुषों को रोज रात को एक गिलास दूध में 3 खजूर उबालकर सेवन करना होता है। खजूर में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

कब्ज से राहत- कब्ज की समस्या आज के समय में आम हो गई है। दूध और खजूर के सेवन से कब्ज को दूर किया जा सकता है। जी हां, खजूर के सेवन से पर्याप्त मात्रा में फाइबर प्राप्त किया जा सकता है और यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और मल त्याग करना आसान हो जाता है।

डायबिटीज में फायदेमंद- यदि पुरुषों को डायबिटीज की समस्या है तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी खजूर का सेवन किया जा सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि यह कम जीआई वाला भोजन है। यानी इसके सेवन से खून में ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है।

Related News