साल 2018 से लेकर अब तक बॉलीवुड के लिए शादी का सीजन खत्म ही नहीं हो रहा है। शादी के इस सीजन में बॉलीवुड में कई ट्रेंड देखने को मिल रहे है।हम कह सकते है कि शादी के ये लहंगे धीरे धीरे लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे है। नई नवेली दुल्हन इन टाइप के लहंगों को काफी पसंद कर रही है। तो चलिए आज हम आपको इस तरह के अलग शादी के जोड़े की जानकारी दे रहे है।

नीता अंबानी
हाल ही में देश के अमीर परिवार मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने मल्टीकलर्ड लहंगा चोली पहना था। इसमें नीता ने अपने ब्लाउज पर अपने बेटे आकाश और बहू श्लोका का नाम लिखवाया , इसके साथ ही उन्होंने शुभारंभ भी लिखवाया था। ब्लाउज में दोनों के नाम के बिच शुभारंभ लिखा हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन प्लेस में शादी कर ली थी। प्रियंका ने हिंदू और क्रिश्चन दोनों रीति-रिवाज से निक जोनस से शादी की थी। इसमें क्रिश्चन शादी में प्रियंका ने अपने गाउन में 'माई जान' 'निक जोनस' और शादी की डेट लिखवायी थी।

दीपिका पादुकोण
साल 2018 में सबके फेवरेट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी इटली जाकर शादी कर ली थी। दीपिका ने भी शादी दो रीति रिवाजों में की थी। जिसमे एक शादी में दीपिका ने शादी के दौरान रेड कलर का लहंगा पहना था। जिसमे उनके लहंगे के दुप्पटे पर 'सदा सौभाग्यवती भव' लिखा हुआ था।

Related News