गर्मी के मौसम में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इनमें नींबू पानी और छाछ बेहद आम है। गर्मी के दिनों में इन्हें पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। लेकिन अगर आपका मन छाछ पीने का नहीं है तो आप आम की लस्सी आज़मा सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो आम पसंद करते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग आम की लस्सी बाजार से खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं.

इसे बनाने के लिए आपको आम, दही, चीनी, इलायची पाउडर और पुदीने की पत्तियों की जरूरत पड़ेगी.

घर पर आम की लस्सी बनाने की विधि इस प्रकार है:

  • आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  • एक ब्लेंडर जार में आम के टुकड़े, चीनी और इलायची पाउडर डालकर ब्लेंड कर लें।
  • फिर इसमें दही, दूध और बर्फ के टुकड़े डालकर 5 मिनट तक ब्लेंड करें।
  • आपकी आम की लस्सी तैयार है. इसे एक गिलास में डालें।
  • आप इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख सकते हैं।
  • थोड़ी देर बाद गिलास को पुदीने की पत्तियों से सजाएं और सर्व करें। आप चाहें तो ऊपर से आम के छोटे टुकड़े भी डाल सकते हैं।

Related News