ओम का यह चिह्न ‘ॐ’ अद्भुत है। यह पुरे ब्रह्मांड को प्रदर्शित करती है। बहुत सारी आकाश गंगाएँ ऐसे ही फैली हुई है। ब्रह्म का मतलब होता है विस्तार, फैलाव और बढ़ना । ओंकार ध्वनि ‘ॐ’ को दुनिया में जितने भी मंत्र है उन सबका केंद्र कहा गया है। ॐ शब्द के उच्चारण मात्र से शरीर में एक सकारात्मक उर्जा आती है|हमारे शास्त्र में ओंकार ध्वनि के 100 से भी ज्यादा मतलब समझाई गयी है | कई बार ऐसे देखा गया है कि मंत्रों में ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिसका कोई अर्थ नहीं निकलता है ,लेकिन उससे निकली हुई ध्वनि शरीर के उपर अपना प्रभाव डालती हुई प्रतीत होती है।

ॐ शब्द को हिन्दू धर्म का प्रतीक चिह्न ही नहीं अपितु इसे हिन्दू परम्परा का सबसे पवित्र शब्द शब्द मन जाता है।हिन्दू धर्म के सभी वेद मंत्रों का उच्चारण भी ॐ से ही प्रारंभ किया जाता रहा है |सुबह उठकर ॐ कार ध्वनि का उच्चारण करने से शरीर और मन को एकाग्र करने में सहायता मिलती है ,दिल की धड़कन और रक्त-चाप सुचारू होता है | ओम नमो – ओम के साथ नमो शब्द के जुड़ने से मन में बिनम्रता महसूस होती हैं। इससे सकारात्मक उर्जा का संचार होता है |

ॐ शब्द तीन ध्वनियों से बना हुआ है – अ, उ, म । पहला शब्द है ‘अ’ जो कंठ से निकलता है। दूसरा है ‘उ’ जो हृदय को प्रभावित करता है। तीसरा शब्द ‘म्‌’ है जो नाभि में कम्पन करता है। इस सर्वव्यापक पवित्र ध्वनि के गुंजन का हमारे शरीर की नस नाडिय़ों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है | यह ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक भी है और यह भू: लोक,और स्वर्ग लोग का प्रतीक भी माना जाता है।

धन प्राप्ति के उपाय

कई बार ऐसा होता है की हम मेहनत तो बहुत करते है लेकिन हमारे मेहनत के अनुसार हमे फल की प्राप्ति नहीं होती इसकी वजह कही न कहीं हमारे ग्रह दोष भी होते है |आज हम आपको इसके लिए एक ऐसा अचूक उपाय बताने जा रहे है जिसे यदि आप सोमवार के दिन करते है तो आपको आर्थिक कष्ट से काफी हद तक छुटकारा मिल जायेगा और आपके अनावश्यक खर्च पर भी प्रतिबन्ध लगेगा जिससे आपके घर में धन वृद्ध होगी और धन आगमन बना रहेगा |

इस उपाय को करने के लिए सोमवार का दिन सर्व श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सोमवार महादेव का दिन होता है और भगवान शिव भोले हैं, वे भक्तों की थोड़ी ही कोशिश पर उनकी पुकार सुन लेते हैं और मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।भगवान शिव के इन्हीं उपकारों की वजह से भक्त अधिक से अधिक उनकी पूजा करते हैं। वैसे यह मात्र कहने की ही बात नहीं है, भगवान शिव से जुड़े हर पाठ, पूजा एवं मंत्र में शक्तिशाली ताकत है।

इस उपाय के लिए आपको थोडा सा सिन्दूर लेना है और इस सिन्दूर के अंदर आपको थोड़ा सा चंदन मिलाना है और इस मिश्रण से आपको अपने घर के तिजोरी में या जहाँ कहीं भी आप अपना धन रखते हो उस जगह पर आपको ॐ बना देना है |ऐसा करने से जिस स्थान पर आपने ये ॐ चिन्ह बनाया है वहां सदैव ही देवी देवता का वास होता है इसके साथ ही इसी सिन्दूर से यदि आप एक सादे कागज पर ॐ बनाकर अपने पर्स में रखते है तो इससे भी बरकत बनी रहती है और अनावश्यक खर्च भी कण्ट्रोल में रहता है |

दुर्घटनाओं को टालने के उपाय

इसके अवाला यदि आप बार बार दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है और आप उन दुर्घटनाओं को टालना चाहते है तो इसके लिए अपने वाहन पर ॐ का चिन्ह बनाना है इससे आपके एनर्जी मिलेगी साथ ही सभी नकारात्मक शक्तियां भी आपसे दूर होती है |

Related News