नास्ते में पोहा हो तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है ,पोहे रेसिपी एक सरल, सेहतमंद रेसिपी जिसे आप अपने सुबह के नाश्ते के लिए बना सकते है, वैसे तो आपने पोहा बहुत तरह का खाया होगा लेकिन आज हम आपको मसाला पोहे की रेसिपी के बारे में बताएंगे ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।

आवश्यक सामग्री

चिवड़ा (पोहा) - 1 कप
प्याज - 1/4 कप (बारीक कटा)
मटर - 1/4 कप
धनिया - 1/2 कटोरी (बारीक कटा)
बारीक सेव - 1/4 कप
अनार दाना - 1/4 कप|
करी पत्ता - 10-12 पत्तियां
जीरा पाउडर - 1 टीस्पून
धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
हल्दी पाउडर - 1/2 टीस्पून
नींबू - 1/2
राई - 1/2 टीस्पून
जीरा - 1/4 टीस्पून
हींग - 1/4 टीस्पून
ऑयल - आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार


बनाने की विधि
- सबसे पहले चिवड़ा को धोकर छननी में डालकर सूखा लें।
- अब गैस पर कड़ाई रखकर उसमें ऑयल डालें।
- इसमें जीरा और हींग डालकर भूनें।
- अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
- उसके बाद करी पत्ता और मटर के दाने डालकर थोड़ी देर पकाएं।
- अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- जब मसाला अच्छे से पक जाए तो इसमें चिवड़े यानी पोहे डालकर मिक्स करें।
- 2 मिनट के लिए इसे ढककर पकने दें।
- अब इसमें नींबू का रस और कटा धनिया डालकर मिलाएं और 1 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- आपके मसाला पोहा बनकर तैयार है।

Related News