शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन किए गए उपाय और दान का बहुत ज्यादा महत्व होता है,और इसका हमारे जीवन में महत्वपूर्ण फल मिलता है। मकर संक्रांति के दिन कंबल, गर्म वस्त्र, घी, दाल-चावल की कच्ची खिचड़ी और बाजरा की खिचड़ी व तिल आदि का दान विशेष रुप से फलदायी माना गया है।

मकर संक्रांति के विशेष चमत्कारी टोटके

1. मकर संक्रांति के दिन साफ लाल वस्त्र में गेहूं और गुड़ बांधकर किसी जरुरतमंद अथवा किसी ब्राह्मण को दान देने से भी आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।
2. विष्णु धर्मसूत्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन तिल का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
3. मकर संक्रांति के दिन आप तिल दान करें।
4. मकर संक्रांति के दिन आप स्नान से पूर्व तिल के तेल से मालिश करें। तिल का उबटन लगाने से समस्त पाप भी नष्ट होते हैं।

5. मकर संक्रांति के दिन गरीबों को आप यथासंभव भोजन करवाएं। ऐसा करने से कभी भी आपके घर में अन्न और धन की कमी नहीं होगी।
6. शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गुड़ एवं कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करने से बहुत ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।
7. इस दिन खिचड़ी, तिल, गुड़ और पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाने से भी भगवान सूर्य शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं।

Related News