हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है इस दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं शास्त्रों में भी इस पर्व की विशेष महिमा बताई गई है, इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इस दिन जप, तप, दान, स्नान का विशेष महत्व होता है।

मकर संक्रांति 2021
इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन सूर्यदेव की पूजा से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।

मकर संक्रांति 2021 योग
मकर संक्रांति का पुण्य काल आठ घंटे का रहेगा, सुबह 8.30 बजे से शाम 5.46 तक मकर संक्रांति का पुण्य काल रहेगा। शास्त्रों में कहा गया है कि पुण्यकाल में किया गया स्नान-दान कई गुना फल देता है।


क्या करें इस दिन
मकर संक्रांति के दिन दान का विशेष महत्व है, गरीबों को यथाशक्ति दान दें, पवित्र नदियों में स्नान करें। खिचड़ी का दान देना विशेष फलदायी माना गया है, इसके अलावा गुड़-तिल, रेवड़ी, गजक आदि का प्रसाद बांटा जाता है।

Related News