इंटरनेट डेस्क।
महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को देशभर में मनाया जाएगा। इसका देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। ये पर्व दक्षिण भारतीय कैलेंडर के अनुसार माघ के महीने में और उत्तर भारतीय कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीने में आता है। इस त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए उपवास रखते हैं।

आज आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि महाशिवरात्रि के व्रत में आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इस दिन एक समय ही फलाहार करना चाहिए। इस दौरान आप सिंघाड़े का हलवा, कुट्टू, सामा के चावल, आलू आदि का सेवन कर सकते हैं। व्रत में गेहूं या सामान्य चावल का सेवन नहीं कर सकते हैं।

साबुत अनाज से बनी चीजों का भी आप सेवन नहीं कर सकते हैं। सिंघाड़े का हलवा, कुट्टू, सामा के चावल, आलू आदि का सेवन करने से आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। आपको सेहत से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PC: herzindagi

Related News