शिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को है। इस दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसे ही महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव का सबसे प्रिय दिन माना जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप इस दिन कई तरह के उपाय कर सकते हैं। इस दिन अगर आप कुछ उपाय करेंगे तो इनसे आपके वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।

- घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम (वायव्य) दिशा में बिल्व का पेड़ लगाएं और उसको नियमित रूप से जल दें इसके अलावा शाम के समय में इसके सामने घी का दीपक जलाएं। इस से शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और कलह क्लेश नहीं होंगे।

- भगवान शिव मां पार्वती, बेटे गणेश और कार्तिकेय के साथ तस्वीर घर में लगाना बेहद ही फायदेमंद होता है।

- भगवान शिव का निवास कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में है इस कारण शिवजी की मूर्ति या फोटो घर के उत्तर दिशा में लगाना श्रेष्ठ रहता है। इससे आपसी रिश्ते और मजबूत होते हैं।

- शिवजी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें वे खुश दिख रहे हों नंदी पर विराजित हो। इस से वातावरण शांत रहता है। बच्चों की सेहत भी अच्छी रहती है।

- जहां शिवजी की फोटो लगी हो, वो जगह एकदम साफ होनी चाहिए। अगर यहाँ गंदगी रखेंगे तो आपको धन की हानि हो सकती है।

- अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए भी घर की उत्तर दिशा में शिवजी की सपरिवार की फोटो लगाएं।

Related News