11 मार्च को महाशिवरात्रि है। भोले बाबा के भक्त इस दिन पूरी आस्था के साथ व्रत रखते हैं। कई लोग जहां निर्जला व्रत रखते हैं वहीं कुछ पूजा के बाद फलाहार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाशिवरात्रि के व्रत में कुछ चीजों को खाना वर्जित है।


लोग महाशिवरात्रि के व्रत में चावल, दाल और गेंहू से बनी चीजें नहीं खाते हैं। इन अनाजों का सेवन वर्जित होता है। लोग सिर्फ फल, चाय, या कॉफ़ी का सेवन व्रत के दौरान करते हैं।

व्रत के दौरान लोगों को चाय-कॉफ़ी का सेवन भी ज्यादा नहीं करना चाहिए। इससे डिहाइड्रेशन बढ़ता है। चाय और कॉफ़ी आपकी भूख को तो दबा देते हैं लेकिन आपके पेट के अंदर एसिड बनाकर उसे नुकसान पहुंचाते हैं।



अगर आपने व्रत रखा है तो आप कुट्टू का आटा खा सकते हैं। इसके अलावा आलू, साबूदाना, सेंधा नमक और घी खाया जा सकता है। इन सामग्रियों से आप पूरी, सब्जी या खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं।

Related News