इंटरनेट डेस्क। साल 2024 के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा मिला हे। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए हैं। कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर सस्ता किया है।

खबरों के अनुसार, साल 2024 के पहले दिन कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में मामूली बदलाव किया गया है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में आज मामूली कमी कई गई है। आज देश में 1.50 पैसे से 4.50 रुपए तक कमी की गई है।

इसी कारण आज से दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1755.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 1757.00 रुपए थी। मुंबई में 1710 रुपए में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1708.50 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में 1929 के स्थान पर ये 1924.50 रुपए में लोगों को मिलेगा।

PC: jansatta

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News