बढ़ती महंगाई से आम जनता बेहद ही परेशान है और अब लोगों के लिए जीवनयापन करना और भी मुश्किल होता जा रहा है। एक बार फिर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर से वृद्धि हुई है। इस बार यह बढ़ोतरी 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है। नॉन सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी भी 884.50 रुपए है। लेकिन आने वाले समय में कीमतें 900 के पार पहुंच सकती है।

43 रुपये बढ़ी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
आज 1 अक्टूबर से दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1693 रुपये से बढ़कर 1736.50 रुपये हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 43 रुपये बढ़ाए गए हैं।

1 सितंबर को 25 रुपये बढ़ाई गई थी LPG सिलेंडर की कीमतें
हर महीने की एक तारीख को सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट करती है। इसलइए इस से पहले 1 सितंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए का इजाफा हुआ था। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गए हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि बीते महीने 15 दिन में ही गैर सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ चुकी है।

जानिए अपने शहर में रसोई गैस के दाम
मुंबई में 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर के दाम 884.5 रुपये है।
चेन्नई में आपको LPG सिलेंडर 900.50 रुपये में मिलेगा।
लखनऊ में सिलेंडर के दाम 897.5 रुपये है।

1000 रुपये हो सकती है सिलेंडर की कीमत
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि एक आंतरिक सरकारी सर्वेक्षण के अनुसार ग्राहक रसोई गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए 1000 रुपये तक का भुगतान करने के लिए तैयार हैं। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में और तेजी आ सकती है।

Related News