शास्त्रों में राशिफल का विशेष महत्व हैं। दरअसल लव राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित होता है। शास्त्रों की बात करें तो 22 जनवरी के दिन कुछ राशियों के लोगों को लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं तो कुछ राशियों के लव लाइफ में अनबन की समस्या हो सकती हैं।

मेष राशि: लवर के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज खर्च अधिक होगा। किसी के चलते आपको आज परेशानी हो सकती है। शादीशुदा खुश रहेंगे

वृषभ राशि: प्रेमी युगल कहीं घूमने जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। नवविवाहित रोमांटिक रहेंगे।

मिथुन राशि: जिन प्रेमियों के बीच मतभेद चल रहा है वह सुलझ सकता है। नए प्रेम संबंध विकसित होंगे। पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है।

कर्क राशि: लव कपल एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आज का दिन रोमांटिक रहेगा। सोशल मीडिया के जरिए बातचीत हो सकती है। नए प्रेमी मौजमस्ती में समय बिताएंगे।

सिंह राशि: लव पार्टनरों के बीच अनबन की स्थिति बन सकती है। साथ काम करने वाले, जो अफेयर में हैं, शादी का प्लान बनाएंगे। किसी दूसरे के लिए आकर्षण बढ़ सकता है।

कन्या राशि: लवर्स आज बेहद खुश रहेंगे। प्रेमियों के बीच रोमांस रहेगा। दंपत्ति घूमने जाएंगे। कार्यस्थल पर अफेयर शुरू हो सकता है। प्रेमी एक दूसरे को गिफ्ट देंगे।

तुला राशि: विवाहितों के बीच कुछ मतभेद हो सकता है। रोमांस कम हो सकता है। लवर्स के लिए आज का दिन मधुरता के साथ बीतेगा। विवाह को लेकर गंभीर हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: ऑफिस में एक साथ काम करने वाले एक दूसरे के करीब आ सकते हैं। विवाहित जीवन में कुछ मतभेद के चलते तनाव हो सकता है। प्रेमियों का दिन सामान्य ढंग से गुजरेगा।

धनु राशि: लव पार्टनर आज सावधान रहें। किसी के चलते रिश्ते बिगड़ सकते हैं। प्रेमी आज कहीं घूमने जा सकते हैं। पति-पत्नी का दिन सामान्य रहेगा।

मकर राशि: शादीशुदा के बीच प्रेम बना रहेगा। नए रिश्ते बन सकते हैं। लवर्स के बीच बातचीत नहीं हो पाने पर निराश रहेंगे। दफ्तर में अफेयर शुरू हो सकता है।

कुंभ राशि: प्रेमियों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। नवयुगल काफी खुश रहेंगे। प्रेमी अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। विवाह के लिए अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं।

मीन राशि: मित्रों के सहयोग से आप अपनी भावनाओं को पार्टनर को कह पाएंगे। प्रेमी से बात करने को लेकर आज झिझक दूर होगी। घूूमने का प्लान बनाएंगे।

Related News