शास्त्रों में राशिफल का विशेष महत्व हैं। दरअसल लव राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित होता है। शास्त्रों की बात करें तो 10 जनवरी के दिन कुछ राशियों के लोगों को लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं तो कुछ राशियों के लव लाइफ में अनबन की समस्या हो सकती हैं। कुछ राशियों के लोगों को सितारों का भी साथ मिल सकता हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आइये जानते हैं विस्तार से।


मेष राशि: प्रेमियों के बीच आज किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। विवाहित आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नए प्रेम संबंध बनेंगे।

वृषभ राशि: शादीशुदा आज काफी रोमांटिक रहेंगे। प्रेमियों के बीच विश्वास बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ समय बिता पाएंगे। नए प्रेमी घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि: किसी बात को लेकर लवर्स में विवाद हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सार्वजनिक स्थल पर चर्चा न करें। कुछ प्रेमी घूमने जाएंगे।

कर्क राशि: प्रेमियों की मुलाकात हो सकती है। आप दोनों के बीच रिलेशनशिप बेहद मजबूत होगा। लवलाइफ शानदार रहेगी। पुराने लवर्स शादी का प्लान बनाएंगे।

सिंह राशि: नए प्रेम संबंध बनेंगे। आज प्रेमियों के बीच मुलाकात के दौरान अनबन की आशंका है। दफ्तर में जिनके बीच अफेयर है वे काफी खुश रहेंगे।


कन्या राशि: अपने साथी पर भरोसा बढ़ाएं। काम का दबाव होने के बाद भी प्रेमियों के बीच मुलाकात होगी। घूमने के लिए जाएंगे। शादीशुदा बेहद खुश रहेंगे।

तुला राशि: विवाहितों के बीच बेहतर सामंजस्य रहेगा। एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल करेंगे। लवर्स के बीच दिल की बातें खूब होंगी। खुश रहेंगे।

वृश्चिक राशि: लवर्स आज मुलाकात नहीं हो पाने के कारण तनाव में रहेंगे। मोबाइल पर बात होगी लेकिन कुछ अधूरापन महसूस करेंगे। उदास रहेंगे।


धनु राशि: कुछ प्रेमी आज घूमने के लिए जा सकते हैं। बाहर जाने के दौरान सावधान रहना होगा। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। सरप्राइज देंगे।

मकर राशि: लव पार्टनर को सार्वजनिक स्थानों पर मुलाकात करने से बचना होगा। दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा के बीच प्यार बढ़ेगा। उपहार देंगे।

कुंभ राशि: लवर्स का दिन अच्छा बीतेगा। मुलाकात के दौरान समय कब बीत जाएगा पता ही नहीं चलेगा। दिल की बातें होंगी। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा।

मीन राशि: प्रेमियों से कोई एक किसी तीसरे के प्रति आकर्षित हो सकता है। अपने रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास करें। भरोसा बनाएं। शादीशुदा घूमने जाएंगे।

Related News