दोस्तों, आपको बता दें कि शिवपुराण में देवाधिदेव महादेव से जुड़ी समस्त महान घटनाओं का वर्णन किया है। इतना ही नहीं इस महापुराण में जीवन से जुड़ी ऐसी अनेक बातों का जिक्र किया गया है, जिसका पालन करते ही इंसान की किस्मत बदल जाएगी। शिवपुराण में भगवान शिव ने देवी पार्वती को अनेक अवसरों पर कई रहस्यमयी बातें बताई है, यह बातें मनुष्य के सामाजिक जीवन से लेकर पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन से भी जुड़ी हुई हैं।

इस स्टोरी में हम आपको भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को बताए गए उन रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो देर किस बात की आइए जानें, शिवपुराण में वर्णित भगवान शिव द्वारा बताई गई वह अहम बातें।

- भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया था कि मनुष्य को अपने हर काम का साक्षी स्वयं बनना चाहिए। मनुष्य के लिए सबसे बड़ा धर्म सच बोलना और सच का साथ देना है। जो कोई व्यक्ति झूठ बोलता है या फिर झूठ का साथ देता है, यही बात उसकी बर्बादी की वजह बनती है।

- भगवान शिव ने सफल होने का अचूक मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि इस संसार में हर मुनष्य को किसी ना किसी मनुष्य, वस्तु या परिस्थिति से प्यार होता है। इस मोह से छुटकारा पाए बिना कोई सफल नहीं हो सकता है। हर मनुष्य को अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं में अंतर समझना चाहिए।

- मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसी के अनुसार उसे फल की प्राप्ति होती है। मनुष्य को अपने मुंह से ऐसी कोई बात नहीं करनी चाहिए और ना ही ऐसा कोई कार्य करना चाहिए जिससे दूसरों को परेशानी का सामना करना पड़े।

Related News