इंटरनेट डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की इस सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण शुक्रवार (27 जुलाई/आषाढ़ शुक्ल पुर्णिमा) को लगने वाला है। इस ग्रहण का स्पर्श और मोक्ष (शुरुआत और समाप्ति) दोनों भारत में दिखेंगे। भारत में देर रात से चंद्रग्रहण का असर दिखना शुरू हो जाएगा। धीरे-धीरे चांद का रंग लाल होता जाएगा और एक समय ऐसा आएगा जब चांद पूरी तरह से गायब हो जाएगा।

शुक्रवार देर रात 10.53 बजे - चांद पर ग्रहण का असर शुरू होगा, हालांकि खुली आंखों से कुछ नहीं दिखेगा।

11.54 बजे - धीरे-धीरे ग्रहण का असर खुली आंखों से देख पाएंगे।

देर रात 1.51 बजे - चंद्रग्रहण अपने सर्वोच्च स्तर पर होगा, ये ही पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

2.43 बजे - धीरे-धीरे ग्रहण का असर कम होगा।

शनिवार सुबह 5.00 बजे - चंद्रग्रहण का असर खत्म होगा।

दोस्तों आपको बता दे की चंद्रग्रहण के कारण ही देशभर के कई बड़े मंदिर दोपहर बाद ही बंद हो जाएंगे।

हरिद्वार, वाराणसी और इलाहाबाद में हर शाम होने वाली गंगा आरती भी दोपहर को होगी। चंद्रग्रहण के कारण ही दोपहर एक बजे गंगा आरती का विशेष आयोजन किया जाएगा। देश के कई बड़े मंदिरों में दोपहर दो बजे के बाद दर्शन नहीं हो पाएंगे।

Related News