इंटरनेट डेस्क। आज के समय में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा लोन लेकर अपना काम निकाला जाता है। वह बैंक के माध्यम से लोन हासिल करते हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि इंश्योरेंस पॉलिसी से व्यक्ति लोन ले सकता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको इंश्योरेंस पॉलिसी पर लोन लेने के लिए अपनी इंश्योरेंस कंपनी या जिस ब्रोकर के जरिए आपने ये पॉलिसी ली है उससे संपर्क करना होगा। आप कुछ दस्तावजों को जमा करवाकर लोन हासिल कर सकते हैं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको पॉलिसी पर कितना लोन मिलेगा। आपको पॉलिसी के सरेंडर वैल्यू के हिसाब से लोन मिलता है।

मनी बैक या एंडॉमेंट पॉलिसी पर आपको सरेंडर वैल्यू का 80-90 फीसदी तक लोन मिल सकता है। हालांकि, ये कंपनी पर ही निर्भर करता है कि वह आपको कितना लोन देती है।

PC: gromo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News