बहुत जल्द दीवानी क त्यौहार आने वाला है, इस साल दिवाली 27 अक्टूबर की है। वैसे दिवाली का दिन हर किसी के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सभी लोग अपने घर में दीपक जलाते है और अपने घर को दीपक से सजाते है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बता रहे है जहां दीपक जलाने पर आप धन की देवी महालक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी। तो आप भी इन जगहों के बारे में जान लीजिये।

शास्त्रों के अनुसार आपको बता दे की धनतेरस की रात अगर संभव हो सके तो आप अपने आसपास के श्मशान में दीपक जरूर लगाएं। ऐसा माना जाता है कि शमशान में धनतेरस की रात को दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

माना जाता है कि पीपल के वृक्ष में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए दीपावली के दिन आप साईं काल के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं। दीपावली के दिन आप रात के समय घर के दरवाजे की चौखट के दोनों तरफ दीपक जलाएं।

Related News