इंटरनेट डेस्क। भारतीय जीवन बीमा निगम की योजना में निवेश करना बहुत से लोग पसंद करते हैं। लोग इनमें निवेश को सुरक्षित मानते हैं। आज हम आपको एलआईसी की एक बहुत ही शानदार योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी की योजना में जमा राशि से आपको बेटी की शादी में आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में आपको प्रतिदिन 121 रुपए जमा करने होंगे। इस हिसाब से आपको हर महीने में कुल 3,600 रुपए जमा करने होंगे।

ऐसा होने पर आपको मैच्योरिटी अवधि 25 साल पूरी होने पर एकमुश्त 27 लाख रुपए मिलेंगे। भारतीय जीवन बीमा निगम इस शानदार पॉलिसी को 13 से 25 वर्ष के मैच्योरिटी पीरियड के लिए खरीदा जा सकता है। आपको आज ही इसमें निवेश कर देना चाहिए। ये प्लान आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

PC: reuters

Related News