पानी की अधिकता से आप गर्मियों से लड़ सकते है पर कुछ फल ऐसे है जो इन गर्मियों की तपन को भी मार गिरायेंगे| पानी की कमी को पूरा करने के साथ साथ शरीर को भी भरपूर पोषण का काम करते है पर ध्यान रखे आप इन फलों के ऊपर पानी थोड़ी देर के बाद ही पीएं। तो आइये जानते हैं इन फलों के बारे में:

(1) तरबूज :- तरबूज पानी से भरपूर व मीठा फल है| ये शरीर को बहुत फायदा करता है | यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है |

(2) खीरा :- 96% पानी की कमी पूरी करता है खीरा| विटामिन ए, बी1, बी6, सी, डी, पौटेशियम, फास्फोरस, आयरन का भंडार है | गर्मियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है |

(3) आम :- फलों का राजा आम बेहद स्वादिष्ट फल है| इसमें खाने से विटामिन सी, ई, पोटैशियम और आयरन मिलता है|

(4) बेल :- बेल का जूस फायदेमंद , ठंडा, और ताजगी से भरा होता है | ये लू में मदद करता है |

(5) खरबूजा :- इसे खाने आपको डी-हाइड्रेशन नहीं होगा| ये फल 95 पानी की कमी पूरी करता है |

(6) लीची :- बेहद स्वादिष्ट फल होता है| विटामिन, साइट्रिक एसिड, टार्टरिक एसिड और पौष्टिक तत्व से भरपूर लीची पानी के साथ साथ खनिज लवणों की कमी को भी भरती है|

(7) नारियल पानी :- सेहत के लिए बेहद फायदेमंद नारियल पानी में भरपूर पोषण होता है| ये सभी की पसंद होता है|

Related News