देश भर में 24 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। महिलाऐं इस दिन सोलह श्रृंगार करती है। इनमे सबसे खास मेहंदी है। इस दिन महिलाऐं मेहंदी भी लगाती है। लेकिन बहुत बार समझ नहीं आता है कि कौनसे मेहंदी डिजाइन को चुनें। ऐसे में हम आपको कुछ खास मेहंदी डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप करवा चौथ पर सुन सकती है।

मेहंदी लगाने के लिए ये पारंपरिक डिजाइन आज भी लोकप्रिय है। भरवा हाथ महिलाओं को बेहद ही पसंद होती हैं। दिखने में सुंदर इस मेहंदी को लगाना बेहद सरल है। इसे लगाने से आपका पूरा हाथ भर जाता है।

करवा चौथ के लिए अक्सर महिलाएं दुल्हा और दुल्हन वाली मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। ये भी हाथों को खूबसूरत लुक देते हैं और आप इनमे से एक भी अपने लिए चुन सकती है।

मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसके अलावा इसे लगाना बेहद ही शुभ होता है। करवाचौथ के अलावा कई शुभ काम में मेहंदी लगाई जाती है।

बेल की तरह दिखने वाले डिजाइन बनाने में बेहद ही सरल होते हैं और हाथों की सुंदरता बढ़ाते हैं। ऐसे में जो महिलाएं झटपट में मेहंदी लगाना चाहती हैं, वह इन डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

Related News