दोस्तो हम सबका एक सपना होता हैं कि अपना खुद का घर बनाएं, इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होती हैं और मेहनत से बचत करने के लिए प्रेरित करती है। घर खरीदने की प्रक्रिया आसान नहीं है। इसमें बहुत सारे कानूनी काम शामिल हैं, जिसमें समय और पैसा दोनों लगते हैं। कुछ लोग बना-बनाया घर खरीदना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग ज़मीन खरीदकर उस पर अपना घर बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में आपके मन में सवाल उठते होगें कि जमीन या घर किसकी रजिस्ट्री कराने में ज्यादा पैसा लगता है, आज हम इस लेख के माध्यम से इस बारे में बताएंगे-

Google

घर और ज़मीन दोनों की रजिस्ट्री एक ही तरह की होती है। दोनों एक ही कार्यालय में रजिस्टर होते हैं और दोनों के रजिस्ट्रेशन की फीस आम तौर पर बराबर होती है। हालांकि, संपत्ति शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में होने के आधार पर छूट मिलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में, रजिस्ट्रेशन शुल्क आम तौर पर सर्किल रेट का 4-5% होता है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह लगभग 6% होता है।

Google

महिलाओं के लिए और भी प्रोत्साहन हैं। अगर संपत्ति किसी महिला के नाम पर रजिस्टर है, तो रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ या कम किया जा सकता है। इस प्रावधान का उद्देश्य महिलाओं के बीच संपत्ति के स्वामित्व को बढ़ावा देना है और इस प्रक्रिया में वित्तीय राहत प्रदान करना है।

Google

इन बारीकियों को समझने से भावी गृहस्वामियों को संपत्ति खरीदने के कानूनी पहलुओं को अधिक कुशलता से समझने और अपने निवेश के बारे में सूचित निर्णय लेने में मदद मिल सकती है।

Related News