हिंदू धर्म में त्यौहार का एक खास महत्व है। इसी महीने में 30 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। भाद्र मास में भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में जन्म लिया था. इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी कहा जाता है।

निसंतान दंपती अगर जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं तो उनकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है। आज हम आपको जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।


श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रमास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस बार शुभ मुहूर्त 29 अगस्त को रविवार रात 11 बजकर 25 मिनट पर होगा और 30 अगस्त को रात 01 बजकर 59 मिनट पर रहेगा। उदया तिथि की वजह से 30 अगस्त 2021 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर चंद्रमा वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

जन्माष्टमी का महत्व
हिंदू धर्म में इस त्यौहार का काफी महत्व है। इसे सब कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। जो लोग पूरी भक्ति विधि- विधान से पूजा और उपवास करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें ये व्रत जरूर रखनी चाहिए। इस व्रत को दंपति विशेष रूप से संतान प्राप्ति के लिए करते हैं।

Related News