दुनिया भर में अलग-अलग प्रकार के जहरीले चीजें होती है लेकिन आज हम आप लोगों को दुनिया के सबसे खतरनाक जहर सायनाइड के बारे में कुछ रोचक जानकारी बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते हैं। सायनाइड जहर गैस और लवण के रुप में पाया जाता है। सायनाइड एक सफेद पाउडर के तरह होती है और बादाम की तरह कड़वी गंध होती है।


1- 1942 में नाजी सायनाइड गैस का उपयोग यातना शिविरों में कैदियों को मारने के लिए करते थे।
2- सायनाइड का उपयोग कीटनाशक के रूप में काफी होता है।
3-सायनाइट जहर पेट की अम्लता के साथ तेजी से क्रिया करता है इसलिए इसका उपयोग लोगों द्वारा आत्महत्या करने के लिए किया जाता है।
4- आपको जानकारी ना हो कि सायनाइड सिगरेट के धुएं और प्लास्टिक के जलने पर निकलता है।


5-सायनाइड गैस का उपयोग जहाजों और इमारतों में कीटों को नष्ट करने के लिए किया जाता है।
6-सायनाइड शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन का उपयोग करने से रोकता है। जब ऐसा होता है, तो कोशिकाएं मर जाती हैं।
7-सायनाइड अन्य अंगों की तुलना में हृदय और मस्तिष्क के लिए अधिक हानिकारक है क्योंकि हृदय और मस्तिष्क बहुत अधिक ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं। इसलिए ही इसे सबसे खतरनाक जहर कहा जाता है।
8- अगर आपको ये महसूस हुआ हो कि आप सायनाइड के संपर्क में आ गए हैं, तो आपको अपने कपड़ों को हटा देना चाहिए, अपने पूरे शरीर को तेजी से साबुन और पानी से धोना चाहिए, और जितनी जल्दी हो सके चिकित्सा देखभाल प्राप्त करना चाहिए।

Related News