पिछले कुछ सालों में प्रियंका ने खुद के लुक्स के साथ काफी एक्सपेरीमेंट किया है।भारत आने के बाद ये हसीना अपने उसी अंदाज से हर किसी को इम्प्रेस करती दिख रही हैं।
मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा अब एक बार फिर शानदार अंदाज स्टाइलिश पैंट सूट मे बॉस लेडी अवतार में दिखीं तो देखने वाले दंग रह गएप्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज और भी जबरदस्त लग रहा है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इंडिगो कलर की आउटफिट कैरी की है।प्रियंका चोपड़ा ने कोट-पैंट और ब्रालेट आउटफिट पहनी है।इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है।
V नेकलाइन वाली इस आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने हेयर केयर ब्रांड को प्रमोट करने आई थीं।

प्रियंका चोपड़ा की ये आउटफिट रोनी कोबो की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

प्रियंका चोपड़ा के इस आउटफिट की कीमत 1174 अमेरिकी डॉलर है और अगर भारतीय करेंसी में बात करें तो इसकी कीमत 96 हजार 208 रुपए है।

अपने बॉस लेडी लुक में प्रियंका ने कमाल के पोज दिए और अब सोशल मीडिया पर हसीना का यही अंदाज छाया हुआ है।प्रियंका का ये स्टाइल अब चर्चा में आ गया है।

Related News