चॉकलेट हम सभी को पसंद होती है चॉकलेट खाने में तो स्वादिष्ट लगती ही है बल्कि ये शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुंचाती है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बार चॉकलेट का पेड़ अमेरिका में देखा गया था। और चॉकलेट का इतिहास करीब 4 हजार साल पुराना है।
बता दे की दुनिया में सबसे पहले अमेरिका और मैक्सिको ने चॉकलेट पर प्रयोग किया था। अमेरिका के जंगल में चॉकलेट के पेड़ की फलियों के बीज से चॉकलेट बनाई गई।


शुरुआती दौर में चॉकलेट का स्वाद तीखा था।बाद में इस स्वाद को बदलने के लिए इसमें शहद, वनीला के अलावा दूसरी चीजें मिलाकर इसकी कोल्ड कॉफी बनाई गई।
सन 1828 में एक डच केमिस्ट कॉनराड जोहान्स वान हॉटन नाम के व्यक्ति ने कोको प्रेस नाम की मशीन बनाई।


इस मशीन के जरिए चॉकलेट के तीखेपन को दूर किया गया।इसके बाद एक डॉक्टर सर हैंस स्लोन ने इसे तैयार कर पीने से खाने योग्य बनाया।

इसके बाद सन 1848 में ब्रिटिश चॉकलेट कंपनी जे.एर फ्राई एंड संस ने पहली बार कोको में बटर, दूध और चीनी मिलाकर पहली बार इसे सख्त बनाकर चॉकलेट का रूप दिया।


कहा जाता है कि सन 1528 में स्पेन के राजा ने मैक्सिको पर कब्जा कर लियायहां राजा को कोको बहुत अच्छा लगाइसके बाद राजा कोको के बीज को मैक्सिको से स्पेन ले गया जिसके बाद वहां चॉकलेट चलन में आ गई।

Related News