बता दें कि रि‍लायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हमारे देश के सबसे अमीर आदमी हैं। अभी तीन दिन पहले ही अमेरिका की टाइम मैगजीन ने मुकेश अंबानी को साल 2019 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शुमार किया है। इस सूची
प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक मुकेश अंबानी के पास 42.1 अरब डॉलर की संपत्‍त‍ि है। इसे अगर भारतीय करंसी में देखा जाए तो यह करीब 2718 अरब की रकम बनती है।

साल 2018-19 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमाई लगभग 39,588 करोड़ रुपए हुई है। कंपनी में बतौर प्रमोटर मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी 44.7 फीसदी है।आप यह बात जानकर हैरान रह जाएंगे कि इतनी ज्यादा संपत्ति के मालिक मुकेश अंबानी अपनी जेब में एक रुपए भी नहीं रखते हैं। मुंकेश अंबानी अपनी जेब में ना ही न पैसा रखते हैं और ना ही क्रेडिट कार्ड।

अब आप सोच रहे होंगे कि मुकेश अंबानी एक मिनट में कितने रूपए कमाते होंगे, जी हां यह अमीर शख्स हर मिनट 2.35 लाख रुपए कमाता है। मुकेश अंबानी कहते हैं कि पैसा मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता। पैसा महज एक संसाधन है, जो कंपनी के लिए जोखिम लेने का काम करता है।

Related News