विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारत के सबसे चर्चित कपल्स में एक है, शायद इसलिए लिए इन्हें आइडियल कपल्स भी माना जाता है।जिस तरह से ये दोनों एक साथ रहते हैं उससे साफ जाहिर होता है कि इनका रिश्ता कितना मजबूत है।

कई मौके पर दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा खडें रहते हैं तो कई बार वाद-विवाद भी में पड़ते हुए देखा गया।

अक्सर क्रिकेट के मैदान में भी अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली का समर्थन करने पहुंच ही जाती हैं।

विराट-अनुष्का की लव स्टोरी साल 2013 में एक शैम्पू ऐड से शुरू हुई थी।इसके कुछ ही दिन बाद विराट विदेश में खेलने चले गए, जब वापिस लौटे तो अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर विराट के लिए अपनी कार भेजी, तब से दोनों ही एक दूसरे के और करीब गए।

विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की।

विराट हमेशा क्रिकेट के बीच मैदान से भी अपने प्यार का इज़हार अनुष्का के लिए करते रहते हैं। कभी शतक मार के अपने पत्नी को लव किस देते हैं तो कभी अनुष्का के तरफ इशारा कर के पूछते हैं 'सब ठीक' तो है।

शादी के बाद से दोनों ही एक दूसरे के साथ हमेशा दिख जाते हैं।लॉकडाउन में भी कभी विराट तो कभी अनुष्का सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते थे।दोनों के एक बेटी भी है।

Related News