भगवान राम का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। उन्हें विष्णु का अवतार माना जाता है। भगवान राम ने रावण का वध कर के बुराई का अंत किया था। भारत में तो राम को माना ही जाता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ भगवान राम की फोटो वाले नोट चलते हैं।


वो देश कोई और नहीं बल्कि नीदरलैंड है। कहा जाता है यहाँ भगवान राम के नाम के नोट चलते है। जैसे भारत में हर नोट पर राष्ट्रपिता गांधी जी की फोटो होती है ठीक वैसे ही यहां के हर नोट पर भगवान श्री राम का चित्र बना होता है।

भगवान राम की फोटो वाले नोट प्रचलन में लाने का श्रेय महर्षि महेश योगी जी को जाता है। भगवान राम के चित्र के नोट 2002 में महर्षि महेश योगी ने जारी किये थे।

उसी के बाद से यह अब तक चलते हैं। नीदरलैंड़ के एक राम नाम के नोट को भारतीय मुद्रा में करीब 800 रूपये के बराबर माना जाता हैं। महर्षि महेश योगी एक कायस्थ परिवार से थे और उन्होंने शंकराचार्य के आश्रम में लगभग 13 साल तक अध्यात्म और धर्म का ज्ञान दिया था।

Related News