दुनिया भर में कई संस्कृतियां अंतिम संस्कार की बिलकुल अलग रस्मों को निभाती हैं जो मृत्यु और दफनाने की पश्चिमी अवधारणाओं से बिल्कुल अलग हैं। हालांकि इनमें से कुछ अनुष्ठान असामान्य लग सकते हैं। इनमे से कुछ परम्पराएं ऐसी है जो आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगी।

मेडागास्कर में मालागासी जनजाति की अंतिम संस्कार परंपरा, लोग शव के साथ डांस करते हैं जिसे फेमडीहाना प्रथा कहा जाता है। अपने पूर्वजों के शवों को कब्र से बाहर निकाल कर कपड़े में लपेटते हैं और नृत्य करते हुए ही दफनाने लेकर जाते हैं इसके बाद वे कब्र के चारों ओर नृत्य करते हैं। ये एक खास तरह का अनुष्ठान है जो सात साल में एक बार किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसमें गिरावट आई है।

"फैमडीहना" अंतिम संस्कार मालागासी लोगों द्वारा किया जाता है। मालागासी लोग अपने पूर्वजों के शवों को कब्र से वापस बाहर निकाल कर ऐसा करते हैं और उनके कपडे को हटा कर उन्हें एक नए कपडे में फिर से रैप कर देते हैं।

शवों को वापस ले जाने के बाद, परिवार शवों को सड़कों पर ले जाते हैं और लाइव संगीत के साथ उनके साथ नृत्य करते हैं। अनुष्ठान के दौरान जानवरों की बलि दी जाती है और मांस को मेहमानों और परिवार के सदस्यों को बांट दिया जाता है।

आजकल व्यावहारिक कारणों के लिए फैमडीहना का चलन कम हो रहा है। अर्थात्, मृतकों को अनुष्ठान के दौरान ताजे रेशमी कपड़े में लपेटना पड़ता है, और हाल के वर्षों में रेशम की कीमत में वृद्धि हुई है।

Related News