प्याज का रस बालों और त्वचा के लिए बेहद ही अच्छा होता है। ये त्वचा से कई निशानों को हटा सकता है। ये आपको ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करेगा। आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

त्वचा की सुस्ती को कम करने में मदद करता है – प्याज का रस त्वचा को निखारने के साथ साथ त्वचा की सुस्ती को भी दूर सकता है। इसके लिए एक प्याज लें। इसे मोटा – मोटा काट लें। इसे अच्छे से पीस लें। इसे एक सूती कपडे में डाल कर इसका इसका रस आपको निकाल लेना है।फिर इस रस को त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट के लिए रख कर फिर धो लें।


पिंपल्स से छुटकारा – प्याज के रस में भरपूर मात्रा में फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। प्याज का रस निकाल कर आपको इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिला लेना है। इस मिश्रण को पिंपल्स पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

प्याज का रस ग्लोइंग त्वचा के लिए – प्याज का अपना फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच बेसन, चम्मच प्याज का रस और आधा चम्मच दूध की मलाई लेनी है। इसे लगाने के बाद 20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें।

Related News