बहुत बार खाना बनाते समय बर्तन जल जाती है। अब सबसे मेहनत ये है कि जले हुए बर्तन को साफ़ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ आसान किचन हैक्स बता रहे है जिनकी मदद से आप जले हुए बर्तनों को मिनटों में साफ़ करके पहले जैसी चमक दे सकती है।

नमक से जले हुए बर्तन को साफ़ करना बेहद आसान है। बस इसमें नींबू का रस मिला दे , फिर इस मिश्रण को स्क्रब पैड पर लें और अपने सामान्य डिश साबुन से बर्तन को साफ करें। नमक जले हुए बर्तन को मिनटों में साफ़ कर देता है।

जले हुए बर्तनों को साफ़ करने का एक और प्रभावी उपाय है ब्लैक कलर के सॉफ्ट ड्रिंक्स। इसके लिए आपको बस कोक को बर्तन में डालना है और इसे धीमी फ्लेम पर गरम होने के लिए रख दें। जैसे ही इसमें से बुलबुले निकलने बंद हो जाते हैं, इसे गैस से हटा दें और प्लास्टिक ब्रश या डिश सोप से इसे स्क्रब करें , मिंटो में साफ हो जायेगा।

खाने के साथ साथ बर्तन से जिद्दी काले जले हुए निशान को हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाएं और जले हुए बर्तन को इस पेस्ट में कम से कम 15 मिनट के लिए भिगो दें। 15 मिनट बाद बर्तन को किसी भी डिश वॉश सोप से लिक्विड से धो दें।


Related News