दोस्तों, आपको जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी व्यक्ति के व्यवहार से उसके व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है। इतना ही नहीं उसके बात करने के तरीके से उसके चरित्र का पता चलता है। शायद यह बात आपको नहीं पता कि आपका व्यवहार ही आपकी किस्मत चमका सकता है।

आइए जानें, व्यवहार से जुड़ी कुछ अच्छी बातें।

1- जो व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागता है, वह अपनी जिंदगी की समस्याओं में उलझकर रह जाता है। इसलिए जिम्मेदारियों को निभाने में कभी लापरवाही ना करें। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी का व्रत रखें तथा पौधों में जल देना भी शुभ बताया गया है।

2- वाणी से ही रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। बोले हुए शब्द कभी लौटकर वापस नहीं आते हैं। ऐसे में हमें सोच-समझकर ही बोलना चाहिए। कहा जाता है कि वाणी ही इंसान के पारिवारिक जीवन और आर्थिक समृद्धि का आधार होता है। खराब वाणी से इंसान को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए सूर्य को अर्घ्य दें, तथा वाणी पर नियंत्रण के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें।

3- इंसान का आचरण और कर्मों का संबंध उसके रोज़गार से होता है। अगर इसमें किसी प्रकार की कमी होती है, तब रोजगार की समस्या आती है। किसी भी व्यक्ति का आचरण और कर्म अच्छे होने पर किस्मत उसका साथ देने लगती है। आचरण की शुद्धि के लिए प्रातः और सायंकाल ध्यान करें, इसमें शिव जी की उपासना से अद्भुत लाभ प्राप्त होता है। आचरण के सुधरते ही रोज़गार की समस्या दूर होने लगती है।

4- अगर सक्षम व्यक्ति किसी जरूरतमंद की मदद नहीं करता है, उसे अपने जीवन में मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग जीवन में अकेलेपन का शिकार बने रहते हैं। लोगों की मदद करने से भगवान की कृपा मिलती है तथा आत्मविश्वास बढ़ता है। दिन में कुछ समय ईश्वर के लिए निकालने पर करूणा भाव प्रबल होता है, जिससे भाग्य चमक उठता है।

Related News