इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म में सावन के महीने का एक ख़ास महत्व है। भगवान शिव से संबंधित इस महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में भगवान शिव को आसानी से प्रसन्न कर के आप अपनी हर मनोकामना पूरी कर सकते है।

अविवाहित लोगों के लिए इस महीने का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि कथाओं के अनुसार जो अविवाहित व्यक्ति खासकर लड़कियां सावन में अपनी पूजा से शिवजी को प्रसन्न कर लेती है, उनको अच्छा और मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। अगर आप भी एक अच्छा जीवनसाथी चाहते है तो सावन के महीने में ये काम करें -

सावन के महीने में उपवास रखना अच्छा और मनपसंद जीवनसाथी पाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए आपको सावन महीने में सोमवार के दिन उपवास रखना चाहिए।

व्रत वाले दिन शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करें और शिवलिंग पर उनकी पसंदीदा चीज़ें जैसे गाय का दूध, घी, धतूरा, बेलपत्र, इत्यादि चढ़ाएं।

व्रत के दौरान आपको सुबह शाम शिव मंत्रों जैसे पंचाक्षरी मंत्र और रूद्र गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

अगर आप सावन में व्रत करते है तो आपको शराब के सेवन और मांसाहार से दूर रहना चाहिए।

सावन में सुबह-शाम केले के पेड़ पर जल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।

शिव पूजा में आपको कभी भी शिवलिंग पर केतकी के फूल, नारियल पानी, हल्दी, कुमकुम जैसी चीज़ों को नहीं चढ़ाना चाहिए। इस से आपको अपनी पूजा का शुभ लाभ नहीं मिलता है।

Related News