इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म में देवी-देवता और भगवान की पूजा का ख़ास महत्व है। आपको हर हिन्दू घर में पूजा के लिए मंदिर देखने को मिलेगा। हालाँकि इनमें से कुछ बहुत छोटे होते है लेकिन कुछ घरों में यह बहुत बड़े होते है। चाहे यह बड़ा हो या छोटा, आपको अपने घर के मंदिर में पूजा करते समय कुछ बातों का ख़ास ध्यान रखना होता है।

आपको घर के मंदिर में पूजा करते समय चावल जरूर चढ़ाने चाहिए। चावल को देवताओं का भोजन कहा जाता है।

आपको पूजा में भगवान को पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा आप इलायची और लौंग भी चढ़ा सकते है।

पूजा के दौरान आपको मिटटी का दीपक जलाना चाहिए और इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि पूजा समापन होने तक यह बुझना नहीं चाहिए। घी का दीपक जलाने से आपके सभी दोष दूर होते है।

पूजा के समय पहनें गए कपड़ों का भी एक ख़ास महत्व होता है। विष्णु जी की पूजा कर्त समय पीले, दुर्गा माँ की पूजा करते समय लाल और शिव जी की पूजा करते समय सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

हर परिवार का एक कुल देवता जरूर होता है और आपको रोजाना अपने कुल देवता की पूजा करनी चाहिये। सूर्य, गणेश, दुर्गा, शिव और विष्णु को पंचदेव के नाम से जाना जाता है और इनकी पूजा करने से आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

Related News