इंटरनेट डेस्क। घर के अंदर लगाए जाने वाले ऐसे कई पौधे होते है जो आपके जीवन में समृद्धि और खुशी लेकर आते है। मनी प्लांट भी ऐसा ही एक पौधा है। यह एक ऐसा पौधा है जिसे घर में सौभाग्य, धन और समृद्धि लाने के लिए जाना जाता है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार मनी प्लांट बहुत फायदेमंद होता है। हालाँकि मनी प्लांट का पौधा लगाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है क्योंकि अगर इसकी उचित देखभाल नहीं की जाती है और इसे गलत दिशा में लगाया जाता है तो यह आपके सही ही जगह गलत साबित हो सकता है।

मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट को इस दिशा में लगाने पर व्यापार और नौकरी में दुर्भाग्य और हानि लाता है। इसके अलावा, इस दिशा में इसका होना पारिवारिक रिश्तों में भी समस्याएं पैदा करता है।

मनी प्लांट को खुले मैदान के बजाय हमेशा बर्तन में लगाया जाना चाहिए। साथ ही इस पौधे की शाखाएं और पत्तियां कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। अगर इस पौधे की पत्तियां जमीन को छूती हैं, तो यह आपके परिवार के लिए दुर्भाग्य लेकर आती है।

अगर आपके घर में यह पौधा है तो इसे कभी भी सूखने ना दें। इसे हमेशा पानी देते रहे। वास्तु के अनुसार सूखा हुआ मनी प्लांट परिवार के लिए अशुभ होता है।

मनी प्लांट को कभी भी दक्षिण-पूर्व दिशा में ना रखें। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट का होना विवाहित लोगों के लिए उनके रिश्ते में परेशानी लाता है।

आपको अपने घर के मुख्य द्वार या खिड़की के पास मनी प्लांट लगाना चाहिए। इस जगह पर इसका होना ना केवल आपके लिए जीवन के हर क्षेत्र में वृद्धि लेकर आता है बल्कि यह आपके परिवार के लिए भी अच्छा शकुन होता है।

Related News