हिंदू धर्म में करवा चौथ पर्व का काफी खास महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव जी और माता पार्वती की पूजा करती हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही रात को चांद निकलने के बाद अर्घ्य देने के साथ छलनी से चांद को देखती हैं और अंत में जल पीकर अपने व्रत को खोलती है। दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, सहित अन्य राज्यों में बारिश हो सकती है। ऐसे में जानिए कि करवा चौथ के दिन किस शहर में किस समय दिखेंगा चांद।

करवा चौथ 2022 जानिए आपके शहर में किस समय दिखेगा चांद
दिल्‍ली- रात 8 बजकर 09 मिनट पर चांद नजर आएगा।

नोएडा- रात 8 बजकर 08 मिनट पर नजर आएगा

कानपुर- रात 8 बजकर 02 मिनट पर निकलेगा

लखनऊ - रात 7 बजकर 59 मिनट पर चांद दिखेगा।

गुरुग्राम- 8 बजकर 21 मिनट

मुंबई- 8 बजकर 48 मिनट

भोपाल -8 बजकर 21 मिनट

इंदौर- 8 बजकर 27 मिनट

लुधियाना-8 बजकर 10 मिनट

गुरुग्राम- 8 बजकर 21 मिनट

चंडीगढ़- 8 बजकर 06 मिनट

जयपुर- 8 बजकर 18 मिनट

प्रयागराज- 7 बजकर 57 मिनट

देहरादून- 8 बजकर 02 मिनट

अहमदाबाद- 8 बजकर 41 मिनट

पटना -7 बजकर 44 मिनट

करवा चौथ 2022 का शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट से

चतुर्थी तिथि समाप्त - 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक

करवा चौथ पूजा का अच्छा मुहूर्त- 13 अक्टूबर शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 09 मिनट तक है।

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक

करवा चौथ पर चंद्रोदय- रात 8 बजकर 09 मिनट पर

करवा चौथ व्रत समय - सुबह 06 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 09 मिनट तक

Related News