करवा चौथ का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु व सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। महिलाऐं इस दिन सोलह श्रृंगार भी करती है। इस बार यह त्योहार 24 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दौरान महिलाओं को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने के साथ साथ कपड़ों के रंगों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। इस दिन महिलाओं को इन रंग के कपड़ों का प्रयोग बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

काला रंग
करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाओं को काला रंग नहीं पहनना चाहिए। यह रंग अशुभ और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान भी काले रंग के कपड़े पहनने की मनाही है । हालांकि मंगलसूत्र और काजल का प्रयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह बुरी नजर से बचाता है।

सफेद रंग
हिन्दू धर्म में सुहागिनों के लिए यह रंग पहनना अशुभ माना जाता है। इसलिए महिलाओं को करवा चौथ के दिन सफ़ेद रंग के कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। इसके साथ ही इस दिन सफेद रंग की चीजों जैसे दही, दूध, चावल या सफेद वस्त्र का दान नहीं करना चाहिए।



भूरा रंग
करवा चौथ के दिन भूरे रंग के कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए। क्योंकि यह रंग सेडनेस से भरा रंग माना जाता है। इसलिए सुहागिन महिलाओं को करवाचौथ पर इस रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

स्लेटी रंग
स्लेटी रंग के कपड़े भी करवा चौथ पर पहनने से बचना चाहिए। इस रंग को पहनना अशुभ माना जाता है।

Related News